Tuesday 9 May 2017

धन लाभ और स्वप्न फल

रात मे सोने के बाद देखे गए हर सपने का कोई न कोई अरथ होता है। इन्ही सपनो मे कुछ सपने हमे धन के बारे मे सूचना देते है  और वो ये है ----------                                          
           सपने मे यदि दूध या घी दिखाई देता है तो यह शुभ होता है।  
            यदि खुद को मिटटी के हाथी पर सवार होकर किसी नदी को पार करते हुए देखता है तो बहुत ही जल्दी उसे धन मिलता है लेकिन यदि सपने देखने के बाद  तुरंत जाग जाताहै तभी उसे यह फल मिलता है ।

            कभी कभी सपने मे साप बिच्छू के काटने के बाद भी यदि सपने भे डर नही लगता तो भी धन मिलता है ।

            सपने मे ऐसी वस्तुओ को खाना जिसे हम खा नही सकते तो भी धन लाभ होता है।

           पूज्य व्यकितयो के दरशन यदि सपने मे होते है तो ये भी धन लाभ के संकेत है ।

            सपने मे मलमूत्र का शरीर पर लगा हुआ देखना भी धन लाभ ही है ।

            सपने मे अपने शरीर से खून निकलता हुआ देखना भी धन धान्य का मिलना होता है ।

            सपने मे रत्न आभूषण देखना तो शुभ होता है पर उन्हे पहनते हुए देखना अशुभ होता है ।

            सपने मे जीभ को शस्त्र से छेदता हुआ देखता है तो उसके भाग्य मे बढोतरी होती है ।

            यदि सपने मे पीले कपडे पहने हुए कोई स्त्री एक ही स्थान पर बैठी हुई दिखाई दे तो उस स्थान पर धन जरूर होता है ।

           यदि सपने मे खुद को विष पीते हुए देखे तो भी धन का सुख बढता है ।

          यदि सपने मे जौ देखते है तो घर मे मागंलीक काम होता है । 

Tuesday 2 May 2017

खुद को जाने मूलांक 1 से

जय श्री कृष्णा                                                                                   आज मै आपको मूलांक के बारे मे जानकारी देना चाहती हूॅ। मूलांक से मतलब आपका जन्म जिस तारीख को होता है वह अंक मूंलाक कहलाता है । जैसे आपका जन्म 1 जनवरी 1987 को हुआ है तो आपका मूलांक 1 हुआ । मूलांक से हम जातक के स्वभाव उसकी रूचि  नौकरी व्यवसाय आदि के बारे मे जानकारी पा सकते है । तो आज हम आपको मूलांक 1 बारे मे बताना चाहेगे ।                      

           मूलांक 1                                                                                      जो जातक तारीख 1,10,19,28 को पैदा होते है उनका मूलांक 1 होता है ।  जैसा कि हम जानते है कि 1 मतलब सबसे आगे रहना यानि कि ऐसे लोग दूसरो को हुक्म देने वाले होते है । साहसी और सहनशील भी होते है ।चाहे बुरा समय हो या अच्छा समय सबमे adjust हो जाते है ऐसे जातक ऊचाॅ ही सोचते है और अपने लक्ष्य को पा कर ही दम लेते है। गजब की शक्ति होती है इनमे हर काम करने की । और काम मे सफल भो होते है ।  आप आसानी से दोस्त बना लेते है । नए नए अविष्कार खोजना इनकी खासियत है इसलिए आपने देखा होगा कि कई अविष्कारको की जन्म तारीख 1 है । सुन्दरता और कला के पुजारी होते है ये । जो भी सोचते है उसे देर सवेर पूरा कर ही लेते है। लेकिन इनमे एक कमी है कि जितनी तेजी से पैसा कमाते है उतनी तेजी से खरच भी करते है ।  इसलिए इन्हे पैसे के बारे मे विशेष ध्यान रखना चाहिए ।                                            
             तो आज आपको मूलांक 1 के बारे मे बताया जिससे हम खुद अपने बारे मे काफी कुछ जान सकते है। उम्मीद है आपको पसंद आया होगा और साथ ही ये भी उम्मीद करते है कि आप इसे like करे जिससे हम अगले मूलांक के बारे मे आपको बता सके ।                                                                                  

                           JAI SHREE KRISHNA


Saturday 22 April 2017

Kabad aur sukh shanti

Aaj ka aadmi jb ghar bnata h to sochta h ki wo apne ghar mein aaram se to rhe hi sath hi ghar mein sukh shanti bhi rhe .Ghar bnane mein vastu ke rules ko apna  jaruri h . Aur hmm rules apnate huy bhi preshan rhte h aur sochte h ki kya karan h jisse hmme shanti nhi mil rahi.                                             Vastu dosh kevel galt nirman se hi nhi hota balki ghar mein phaltu chhejo ko jma krne se bhi hota h. Ghar ki bhasha mein isse kabad khte h phir bhi sambhal kr rkhte ki shayad baad mein kam aa jay lakin bhaiyo bheno ye kabad ghar ki barket km krta h .                                                                                  Jb tk aap purani chhejo ko nhi htayge to nai khahan se layge sath hi purani chhejo se aap grahao ko khud bulate h .Jaese aapne koi lohe ki rod rkh li ki baad mein kaam aajaygi to shani maharaj to aa hi gye sath hi dheere dheere jb rod p jang lg jaygi to rahu maharaj bhi virajman ho gye .               Aese hi jb pati patni mein ladai hoti h to uske kai reason hote h pr unme ek karan bedroom mein rakha gya kabad bhi hota h .Hamesh apne bed ke box ko khali rakhe .Barten to kabhi box mein n rakhe. Bedroom mein nokdar decorative piece koi n rakhe. Issi kabad ke karan hrr samay chikchik lgi rhti h ghar mein.                                                                                     Sath hi storeroom mein dekho to purane papers furniture jiske upper dhul apna adhikar bna rhi h .Ya to aap usse sahi krake use kre ya bech de .Aajkl to quikr olx jaese kafi sites h jiss pr aap apna purana saman bech skte h isse aapko paese bhi milege aur ghar bhi saff hoga sath hi sukh shanti bhi bdegi.                                                                 Ek baat aur btau shyad aap ko pta bhi hogi jiss ghar ke samne gandgi ya kudakarket hota h waha laxmiji kabhi nhi aati.Ghar ke baher ke sath ghar ke ander jaale gandgi kahi bhi nhi honi chaiye. Hamesha apne ghar ke toilet ka gate bnd krke rakhe .                                    
                    Khne ka matlab ye h ki paese kamane ke liye aadmi mehnet to krta h aur paesa kamata bhi h lakin jb paese mein barket nhi hoti tb preshan ho jata h issliye ghar ko saffsudhra rakhe kahi bhi kabad n ikkatha hone de aur ghar mein sukh shanti laye.                                                                                

                   JAI SHREE KRISHNA

Friday 26 August 2016

ऋण से छुटकारा पाने का सटीक उपाय

आज के समय मे हर आदमी आगे बढना चाहता है किसी के पास तो पैसा है इन सब के लिए लेकिन किसी के पास नही |  तब आदमी अपने काम को पूरा करने के लिए करजा लेता है ऋण लेना तो आसान है लेकिन समय पर नही चुकाने पर यह बढता जाता है किसी किसी की तो पूरी जिदंगी निकल जाती है पर ॠण नही चुकता | इसलिए हम आपको एक बहुत ही आसान  तरीका बता रहे है    

                       अगर किसी आदमी को ॠण चुकाना हो तो उसकी पूरी जिदंगी तनाव मे गुजर जाती है |  ॠण से छुटकारा पाने के अनेक उपायो मे से एक है  स्कन्दपुराण मे लिखित ॠणमोचन मगंलस्तोत्र |

                      ऋणमोचन मंगलस्तोत्र का हर मंगलवार 11 बार जप करना चाहिए  |  अगर इसके तेजी से असर चाहिए तो रोज लाल आसन पर बैठकर इसके 3 पाठ भी कर सकते है | यह बहुत ही आसान और सटीक उपाय है  |

                      जो भी इस परेशानी से परेशान है वो जरूर इसे अपनाए और अपने जीवन को शाति से जिएजिए



Friday 8 July 2016

घर मे धन कैसे लाए

धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी इसांन का काम नही चलता | इसे पाने के लिए लोग अच्छा या बुरा कोई भी काम करते है | और अलग अलग तरीके अपनाते है | कई तो जादू टोने का भी इस्तेमाल करते है लेकिन इन सबसे कुछ नही होता | यदिआपके घर मे धन नही आ रहा या आ तो रहा है लेकिन रूकता नही है तो इसका कारण आपके घर मे नकारात्मक उरजा है (negative energy) इसमे आपको लगता है कि किसी ने आप पर कुछ दिया है ,काम मे बंधन लगता है,कुछ भी करने का मन नही करता और बस उल्टा ही उल्टा सोचते है| घर से बाहर आप बढिया रहते है और घर मे घुसते ही चिडचिडापन अशांति महसूस करते है तो आप ये जान ले कि यह सब negative energy के कारण है | negative KO positive बनाने के लिए हम आप को बहुत ही सरल उपाय बता रहे है | इसके लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नही | बस इन उपायो को पढे अपने जीवन मे इनका उपयोग करे फिर देखे आपके जीवन का भारीपन हर वो समस्या जो पैसे से हो या रिश्तो से हो या अन्य कोई कारण हो उसका अंत आप अपने ही हाथो से कर सकेगे और positive energy  के असर को महसूस करेगे , ये उपाय निम्न है --------

1. घर मे पैसा रोकने के लिए हमेशा अपनी तिजोरी मे लाल कपडा बिछाए |

2. रोज मॉ लक्षमी को लाल फूल चढाए और खोए से बनी मिठाई का भोग लगाए |

3. पीपल के पत्ते पर श्श्री राम लिखकर उस पर लडडू रखकर हनुमान मंदिर मे चढाए | कुछ मंगलवार करने से ही आपके सब बिगडे काम अपने आप बनने लगगे |

4. हर शनिवार के दिन घर के जाले साफ करे और अमावस्या के दिन पूरे घर की सफाई करके पूरे घर मे धूप दिखाए और साथ ही घर मे गंगाजल छिडके |

5. जिस घर मे क्षी सूक्त का रोज पाठ होता है वहॉ सदा धन का वास रहता है |

6. रोज शाम को तुलसी के पौधे पर घी का दीपक करे और गुरूवार के दिन सुबह थोडा सा कच्चा दूध तुलसी पर चढाए लेकिन इसकी मातरा बिल्कुल थोडी होनी चाहिए |

7. रोज सुबह उठते ही घर की खिडकियॉ खोल दे जिससे सारी positive energy अंदर आ जाए | और negative  बाहर जाए |

8. घर हमेशा साफ सुथरा रखे कही भी कबाढ इकटठा न होने दे |

9. घर मे रोज नमक का पोछा लगाए यदि समुदरी नमक हो तो बहुत अच्छा है |

10. ऐसी खिडकी जिससे बाहर की सडक दिखती हो वहॉ एक छोटी सी कॉच की कटोरी मे ऊपर तक भरकर फिटकरी रख दे और 10 -15 दिन बाद जब वो फिटकरी सिली सिली सी हो जाय तब उसे बाहर फेक दे और ताजी फिटकरी भर दे |

और भी बहुत उपाय है अभी पहले आप इन्हे करे और असर देखे

Thursday 9 June 2016

पढाई मे मन न लगने के कारण और उपाय

सफलता को पाने की पहली सीढी पढाई है और हर माता पिता के सामने ये समस्या है कि उनके बच्चे का मन पढाई मे नही लगता है | अपनी मजिंल को हासिल करने के उन्हे पढना तो पडता है लेकिन १००% के लिए जो उनकी कोशिश है उसमे वो सफल नही हो पाते | मॉ बाप भी नही समझ पाते कि क्या कारण है जो बच्चे का मन पढाई मे नही लग रहा या इतनी मेहनत करने पर भी marks कम क्यो है | हो सकता है कि घर का माहौल सही न हो या पढने का timetable सही न हो या खुद बच्चा ही शांत दिमाग से न पढ पाता हो कोई भी कारण हो सकता है लेकिन दुनिया कारण नही परिणाम देखती है | ये कारण तो आपकी नजर मे है लेकिन कुछ ऐसे भी है जो आप नही जानते और उससे आपके बच्चे के दिमाग पर असर पढता है इसलिए हम आपको कुछ छोटी बाते साथ ही कुछ उपाय बता रहे है जिससे आपकी इस समस्या का अंत हो सके और वो उपाय ये है  -----            

1. बच्चो के पढने का कमरा हमेशा उतरी पूवी कोने का हो क्योकि पढाई का कारक गुरू है और ये NE का स्वामी है  |

2.कमरे का रंग हल्का पीला,हल्का नीला या हल्का हरा हो |

3.कमरा हमेशा साफ सुथरा रखे,कही कोई गंदगी या जाले न हो,कापी किताबे सब तरीके से रखे |

4.अध्ययन कक्ष मे कोई दरपण न रखे इससे दिमाग इधरउधर की बाते सोचता  है |

5.कभी भी बीम के नीचे बैठ कर न पढे |

6.यदि कमरे मे कम्पयूटर है तो उसे आग्नेय कोण (SE) मे रखे |

7.पढते समय बच्चे का मुहँ पूरब की ओर हो |

8.study table सदा पूरब दिशा की ओर हो और यदि यह चाहते कि पढाई की कमजोरी हटे तो study table  पर ऐजुकेशन टावर रखे साथ ही उतर पशिचम(NW) दिशा मे ग्लोब रखे और उसे दिन मे तीन बार अवश्य घुमाए |

9.studytable के आगे ठोस दीवार होनी चाहिए कोई खिडकी दरवाजा नही होना चाहिए |

10.इस table पर कभी खाना न खाए |

11.कभी झूठे हाथो से किताबो को न छूए |

12.किताबे हमेशा पशिचम west दिशा मे रखे दक्षिण मे तो कभी नही |

13.अध्ययन कक्ष मे पूरब की दीवार पर मॉ सरस्वती की तस्वीर लगाए और पढने से पहले कुछ मिनट उनका ध्यान जरूर करे |

14.सोते समय सर हमेशा पूरब या दक्षिण की तरफ करके सोए |

               इसके अलावा कुछ एेसे भी उपाय है जो पढाई मे आने वाली बाधाओ को खत्म करते है जैसे ------
   
1.मंगलवार के दिन लाल कपडे मे 21 दाने लाल मसूर की दाल के डाल कर गॉठ लगा ले फिर हनुमान जी के आगे रखकर थोडी देर बाद उठा कर बच्चे के स्कूल के बैग मे रख दे |

2.कभी कभी बच्चो को नजर लगने पर  भी उसका पढाई मे मन नही लगता इसका एक बहुत ही अच्छा उपाय है कि 7लाल मिरच,राई,नमक,प्याज के कुछ छिलके और रास्ते की धूल इन सब चीजो को बच्चे के ऊपर से 7 बार उसार कर जला दे |

3.अगर कोई बच्चा अपनी जिदद की वजह से परेशान कर रहा हो तो छत के पंखे की पंखुडियो पर मोर पंख लगा दे जैसे जैसे पंखे की हवा चलेगी वैसे ही धीरे धीरे जिदद कम होती जाएगी |

4.मोर पंख को किताबो मे रखने से भी बच्चे मे सुधार होता है |

5.इमली के ताजे पत्तो को किताबो मे रखने से दिमाग तेज होता है साथ ही तुलसी  के पत्तो का रस मिसरी  के साथ  रोज सेवन करने से भी दिमाग मे तेजी आती है |

      इन सब के साथ अघ्ययन कक्ष की देखभाल समय समय पर करते रहना चाहिए |  अघ्ययन कक्ष मे किताबे ऐसे रखी होनी चाहिए कि उन्हे खोजने मे आपका समय बरबाद न हो | कक्ष मे डस्टबीन होना आवश्यक है जिससे कागज के टूकडे,पुरानी रिफिल इधर उधर न फैली रहे

         और सबसे खास बात रोज सुबह meditation  जरूर करे  इससे दिमाग भी तेज होगा और पढने मे भी मन लगेगा |
यदि आपको सफल होना है तो निम्न उपायो को अपनाकर देखे और साथ ही अपनी दिनचया को सही करे | समय पर सब काम करे | पढते वक्त कोई mobile  आदि का इस्तेमाल न करे | हमेशा बैठ कर ही पढे |

        हमारी ये कोशिश है कि आपको ये बताए कि क्या सही है क्या गलत जिसे आप समझ कर अपनाए और अपनी मंजिल पाए |

      आशा है आपको इन बातो से मदद मिलेगीऔर जो आप  अपने सही रास्ते का चयन कर पाएगे |

Tuesday 7 June 2016

दक्षिणमुखी भवन का दोष कैैसे हटाए

आमतौर पर दक्षिण दिशा अशुभ मानी जाती है लेकिन शास्त्र अनुसार कोई भी दिशा अच्छी या बुरी नही होती यदि आपका भवन दक्षिण मुखी है तो उसे वास्तु अनुसार बनवाने से उसका दोष खत्म हो जाता है   |                                     सबसे पहले तो आप ये जाने कि आप कैसे अपने मकान की दिशा को जान सकते है उसका एक उपाय तो दिशासूचक यंत्र है यदि ये आपके पास है तो आप आसानी से दिशाओं को जान सकते हैऔर यदि ये आपके पास नही है तो सू्र्य के सामने मुँह करके खडे होने पर दाए हाथ की ओर जो दिशा होती है वह दक्षिण दिशा कहलाती है इस दिशा का स्वामी यम व ग्रह मंगल होता है अब ये जान लेने के बाद कि आपके घर का कौन सा भाग दक्षिण में है आप उस दिशा के दोषो  को खत्म कर सकते है इसरे लिए आपको निम्न उपायो को अपनाना होगा -

1.पूरे घर का दक्षिण भाग अन्य भागों से ऊँचा रखे |

2.दक्षिण मुखी प्लोट में मुख्य द्वार बीच में होना चाहिए |

3.दक्षिण दरवाजे व खिडकियो की संख्या न के बराबर हो |

4.दक्षिणपश्चिम दिशा में पानी का कोई स्थान या पानी की टंकी नही होनी चाहिए |

5.दक्षिण मुखी मकान होने पर वायव्य कोण(NW) में सेफि्टक टेंक बनवाए |

6.भारी समान सब दक्षिण में रखें |

7.दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से नींद अच्छी आती हे़ै और शरीर भी स्वस्थ रहता है कभी भी उत्तर दिशा की तरफ सर नही करना चाहिए |

8.दक्षिण मुखी मुख्य दरवाजे को लाल रंग से रंगवाए और पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापित करें |

9.तांबे से बने मंगल यंत्र की पूजा करे और इसे मुख्य द्वार पर दायी तरफ लगाए

10.दक्षिण दिशा में कुआँ,पूराना कबाड,बोरिंग या दिवार में दरारे आदि नही होनी चाहिए नही तो खून की कमी,पीलिया,हदयरोग आदि का खतरा रहता है |

11.एक खास उपाय यह है कि पत्थर या कच्ची मिटटी का बंदर मुख्य द्वार या डाइगरूम मे लगाए |  
           
          यदि इन उपायो को ध्यान मे रखकर दक्षिणमुखी प्लाट पर भवन बनवाए तो ऐसे घर मे भी सुखी जीवन व्यतीत किया जा सकता है  और अशुभ दिशा को शुभ  बनाया जा सकता है  |

यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करे जिससे हम और पोस्ट डालके आपकी मदद कर सकें

http://sh.st/A21Hv

<



WEB PAGE

धन लाभ और स्वप्न फल

रात मे सोने के बाद देखे गए हर सपने का कोई न कोई अरथ होता है। इन्ही सपनो मे कुछ सपने हमे धन के बारे मे सूचना देते है  और वो ये है ----------...